विधायक राजेंद्र मीणा ने मनोहरपुर व महुवा एसडीएम कार्यालय कीसड़कों का किया उद्घाटन
महुवा (अवधेश अवस्थी ) महुवा विधायक राजेंद्र मीणा ने सोमवार कोविधानसभा क्षेत्र के ग्राम मनोहरपुर स्थितभैरू बाबा मंदिर पर SH-22 से करीरी तक ₹350 लाख की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण कार्य का आमजन एवं कार्यकर्त्ता बंधुओं के साथ विधिवत शिलान्यास किया।
वही महुवा बाईपास स्थित उपखंड अधिकारी कार्यालय के सामने ठेकड़ा SDO कार्यालय, मिश्रीलाल हाउस होते हुए आईटी केंद्र महुवा धतूरीतक ₹50 लाख की लागत से बनने वाली सी.सी. सड़क का आमजन एवं कार्यकर्त्ता बंधुओं के साथ शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित आम जन को संबोधित करती है विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कियह सड़कों वर्षों से आमजन की महत्वपूर्ण मांग रही है। इसके निर्माण से बुजुर्गों, महिलाओं, विद्यार्थियों एवं दूर-दराज़ से आने वाले लोगों को सरकारी कार्यालयों तक पहुँचने में बड़ी राहत मिलेगी। यह केवल एक सड़क नहीं, बल्कि आमजन की सुविधा, विश्वास और विकास की दिशा में एक सशक्त कदम है।
जनसेवा, जनसरोकार और जनविकास के संकल्प के साथ यह कार्य महवा क्षेत्र को नई दिशा देगा।यह सड़क क्षेत्र के आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी, जिससे आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी सुश्री मनीषा रेशम, तहसीलदार पृथ्वीराज मीणा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम अवस्थी, एडवोकेट सत्यनारायण शर्मा, सहित अनेक गणमान्य नागरिक आमजन सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे

