अयोध्या के राम मंदिर पर अटैक करने की साजिश रचने वाले संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की फरीदाबाद जेल में हत्या

Feb 9, 2026 - 14:02
 0
अयोध्या के राम मंदिर पर अटैक करने की साजिश रचने वाले संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की फरीदाबाद जेल में हत्या
अयोध्या. (शशि जायसवाल) फरीदाबाद जेल में बंद अयोध्या निवासी अब्दुल रहमान की हत्या कर दी गई. मृतक के साथी कैदी द्वारा सिर पर गंभीर हमले की वजह से उसकी मौत हुई. जानकारी के मुताबिक, 19 वर्षीय अब्दुल रहमान पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप था. मार्च 2025 में हरियाणा एसटीएफ और गुजरात ATS ने उसे गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के दौरान एसटीएफ ने अब्दुल रहमान के पास से दो जिंदा हैंड ग्रेनेड बरामद करने का दावा किया था. सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, अब्दुल रहमान के आईएसआई से कथित संबंध बताए जा रहे थे. अब्दुल रहमान अयोध्या के इनायत नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला था और अपने परिवार का इकलौता वारिस था. सूत्रों के अनुसार, रविवार रात जेल में बंद साथी कैदी अरुण चौधरी ने सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी. हालांकि, इस मामले में जेल प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है.

परिजनों को अब तक मौत की सूचना नहीं दी गई है. जेल प्रशासन की ओर से परिजनों को केवल अस्वस्थ होने की सूचना दी गई थी. बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही परिजन उससे मुलाकात कर अयोध्या लौटे थे. आज दोबारा जेल प्रशासन के फोन के बाद परिजन फरीदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं. फरीदाबाद जेल में एक संदिग्ध आतंकी आरोपी की हत्या की खबर ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
फरीदाबाद जिला जेल के उच्च सुरक्षा बैरक में रविवार रात लगभग 8 बजे अब्दुल रहमान पर हमला हुआ. सूत्रों के अनुसार, साथी कैदी अरुण चौधरी ने नुकीली चीज या पत्थर से लिपटा कपड़ा से सिर पर गंभीर प्रहार किया. हमले के बाद अब्दुल रहमान को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जेल प्रशासन ने घटना की पुष्टि की है और जांच शुरू कर दी गई है.

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................