60 वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के काला कुआं इलाके में रहने वाले एक वृद्ध ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान भवानी सिंह उम्र 60 वर्षके रूप में हुई है मृतक अलवर जिला अस्पताल के बाहर चाय की दुकान लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजन रितिक ने बताया कि भवानी सिंह ने आज सुबह अज्ञात कारणों के चलते यह कदम उठाया। आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। परिजनों के अनुसार, वे रोज की तरह सुबह घर पर ही थे, तभी यह घटना हुई।सूचना पर अरावली विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप कर मामले की जांच कर रही है।