कठूमर में मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने हेतु बीएलओ एवं सुपरवाईजर्स का प्रशिक्षण हुआ आयोजित

Nov 2, 2025 - 16:20
 0
कठूमर में मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने हेतु बीएलओ एवं सुपरवाईजर्स का प्रशिक्षण हुआ आयोजित

कठूमर (दिनेश लेखी)। पंचायत समिति सभागार में रविवार को विधान सभा क्षेत्र के बीएलओ एवं सुपरवाईजर्स का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) 2026 के दौरान मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने हेतु तीन सत्रों में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। 
जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसरण में पीपीटी के माध्यम से बूथ लेवल अधिकारियों का परिणामोन्मुखी क्षमता संवर्धन किया गया।

वही निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्याम सुन्दर चेतीवाल ने प्रत्येक सत्र में उपस्थित रहकर बीएलओ और सुपरवाईजर्स के साथ प्रशिक्षण की गुणवत्ता परखते हुए शंका समाधान हेतु खुले सत्रों में प्रश्नोत्तरी के माध्यम से SIR की तैयारियों की गंभीरता से समीक्षा की। साथ ही मैपिंग कार्य में न्यून उपलब्धि वाले बूथ लेवल अधिकारियों को 03.11.2025 तक शत प्रतिशत मैपिंग के निर्देश दिए|

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है