विधायक देवी सिंह शेखावत ने तालवृक्ष क्षेत्र की की समस्याओं के संबंध में वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन
नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा)
बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत ने बुधवार को वन मंत्री संजय शर्मा से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा है।
इस दौरान विधायक ने नारायणपुर के मुंडावरा श्मशान भूमी पर वन विभाग ग्रामीणों की आस्था और भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है, और वहां ग्रामीणों को निर्माणकार्य नहीं करने दे रहा है जबकि वह जमीन सिवायचक भूमि है। विधायक ने वन मंत्री से मांग की है कि वन विभाग ग्रामीणों की भावनाओं को देखते हुए अनावश्यक परेशान नहीं करे। इस दौरान वन मंत्री ने सभी मांगों के संबंध में विधायक को आश्वाशन दिया है। तालवृक्ष रेंज की तानाशाही से क्षेत्र की जनता परेशान है। विधायक ने वन मंत्री से विधानसभा क्षेत्र के रामपुर लेकडी रोड की स्वीकृति की भी मांग की है जिसको लेकर परिवेश पोर्टल पर निवेदन कर दिया गया है।
रामपुर में वन विभाग की ओर से ग्रामीणों पर दर्ज कराए गए मामले वापस करवाने और ग्रामीणों और वन विभाग के बीच सामंजस्य बैठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मामले को वापस लेकर ग्रामीणों को राहत दी जाए। सभी क्षेत्रवासियों ने विधायक की इस अनूठी पहल की सराहना की है।