किक्रेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सकट टीम ने तीन विकेट से जीता,विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राफी व नगद राशि भेंट कर किया समानित

Mar 5, 2026 - 18:12
 0
किक्रेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सकट टीम ने तीन विकेट से जीता,विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राफी व नगद राशि भेंट कर किया समानित

सकट. (अलवर) कस्बे की आसन की डुंगरी ख़ाक नाथ बाबा मंदिर के पास स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय के खेल मैदान में चल रही सकट प्रीमियर लीग प्रथम 2026 किक्रेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। किक्रेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला धौलान और सकट टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर धौलान टीम ने पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 119 रनो का लक्ष्य दिया बदले में सकट टीम ने बैटिंग करते हुए 10 ओवरों में 121 रन बनाए और तीन विकेट से  प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीत लिया आयोजक कमेटी के प्रकाश सैनी व जितेंद्र सैनी ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि आशिष मीणा रहे वहीं विशिष्ट अतिथि राजकुमार मीना, ललित मीना, मुकेश मीना रहे। प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत सकट, नारायणपुर, नाथलवाड़ा, बीधोता, देवती, राजपुर बड़ा, रामसिंहपुरा, जोनेटा, कुंडला  व धौलान आदि गांवों की 16  टीमों ने भाग लिया। अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता में विजेता रही सकट टीम को  31हजार रुपए नगद पुरस्कार व ट्रॉफी एवं उपविजेता धौलान टीम को 15 हजार रुपए नगद पुरस्कार व ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में मैन ऑफ दा सीरीज रोशन मीणा सकट व बेस्ट बॉलर विकास धौलान रहे। मंच संचालन प्रमोद सैनी ने किया। इस मौके पर धर्मू रूबास, मुकलेश मीणा, हरिमोहन, महेंद्र, गिर्राज, नरेश, सूरज, पिंटू, मुकेश, सूरज सैनी, सुखराम, बीएल मीणा, गिर्राज ठेकेदार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................