खेडली में होली मिलन समारोह और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
खेडली (दिनेश लेखी) वैश्य महासम्मेलन समिति खेड़ली के तत्वाधान में रविवार को अग्रवाल भवन में संयुक्त वैश्य महासभा द्वारा होली मिलन समारोह एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका खेड़ली के पूर्व अध्यक्ष संजय गीजगडिया व विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल एवं जिला वैश्य महासम्मेलन के उपाध्यक्ष प्रभारी सुरेंद्र गोयल रहे।
इस मौके पर अध्यक्ष राजेंद्र मित्तल व महामंत्री शशिकांत बंसल ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम में उपस्थित वैश्य बंधुओ ने एक दूसरे को गुलाल व फूलों से होली खेल कर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता, महामंत्री सुषमा दुसाद, मधु अग्रवाल, सीमा सर्राफ, पायल गर्ग, उषा गोयल, अनीता गर्ग ने अपनी प्रस्तुति दी।
इस मौके पर युवा अध्यक्ष ललित जैन, अग्रवाल समाज अध्यक्ष गोपाल राम बंसल, अग्रसेन शिक्षण संस्थान अध्यक्ष अशोक पतंजली, धर्मचंद जैन, सर्राफ संघ के अध्यक्ष लख्मी कंसल, विनोद गोयल, रामविलास मंगल, महेश खूंटेटा, रामावतार गुड वाले, धीरज जैन सहित काफी संख्या में महिला एवं वैश्य बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन महासमिति के सदस्य नरेंद्र जैन सेवानिवृत प्राचार्य ने किया।