कठूमर सीएचसी पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं का किया सम्मान
कठूमर (दिनेश लेखी)। उपखंड मुख्यालय पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य, समानता और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने की शपथ दिलाई गई।
सीएचसी प्रभारी डॉ जवाहर सैनी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य महिलाओं को उनके स्वास्थ्य और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश देना है। और महिलाओं का साल के 365 दिन सम्मान हम सबको करना चाहिए। इस मौके पर महिला अधिकारी, राजवती, रिंकी, स्वाति, शर्मिला कुमारी, निक्की, नेहा, अनीता एवं सफाई कर्मचारी मौसम, साथी इलाज करवाने आई महिलाओं एवं जच्चा बच्चा वार्ड में उपस्थित महिलाओं का फल बांटकर सम्मान किया गया।
इस मौके पर डॉक्टर कृष्ण कुमार, नर्सिंग अधिकारी मुरारी, प्रहलाद, सतीश एवं लैब से नंदराम सैनी, हरिशंकर, शेर सिंह, जगपत, रामेश्वर दयाल एवं फार्मासिस्ट जितेंद्र व डेंटल तकनीकी तनुज कुमार सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।