विधायक राजेंद्र मीणा ने समलेटी में प्रीमियर लीग 2026 सीजन का फीता काटकर मैत्री मैच खेलकर किया उद्घाटन

Mar 8, 2026 - 19:17
 0
विधायक राजेंद्र मीणा ने समलेटी में प्रीमियर लीग 2026 सीजन का फीता काटकर मैत्री मैच खेलकर किया उद्घाटन

महुवा (अवधेश अवस्थी ) महुवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुख्यालय  समलेटीके खेल मैदान में रविवार को विधायक राजेंद्र मीणा ने समलेटी प्रीमियर लीग 2026 सीजन का आमजन एवं युवा साथियों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया।

इस दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि खिलाड़ी खेल की भावना से खेल को खेलें हार जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं हर से खिलाड़ी निराश नहीं हो खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। इस अवसर पर विधायक राजेंद्र मीणा ने युवाओं के उत्साह को बढ़ावा देने के लिए अपनी तरफ से  ₹25,000 का नकद सहयोग प्रदान किया गया।

विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि आशा है कि यह प्रतियोगिता क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मंच देगी और खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न होगी। विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि इस अवसर पर मैं सभी खिलाड़ियों और आयोजकों ग्रामीणों को कार्यक्रम आयोजित करने के लिए मेरी ओर से   हार्दिक शुभकामनाएँ बधाई देता हूं

इस दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने फीता काटकर मैत्री मैच खेल कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर समलेटी सरपंच श्रीमती रचना मीणा रिटायर्ड पीटीआई राम भरोसी मीणा सहित गांव के पंच पटेल ग्रामीण जन मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................