खैरथल में गरीब बेटी की शादी में रोटी बैंक बना सहारा, संस्था ने ₹10 हजार की आर्थिक मदद दी, पिछले 6 साल से काम कर रही है संस्था

Mar 9, 2026 - 09:08
 0
खैरथल में गरीब बेटी की शादी में रोटी बैंक बना सहारा, संस्था ने ₹10 हजार की आर्थिक मदद दी,  पिछले 6 साल से काम कर रही है संस्था

खैरथल  (हीरालाल भूरानी)  सामाजिक संस्था रोटी बैंक ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक गरीब परिवार की बेटी की शादी में आर्थिक सहायता प्रदान की है। संस्था की ओर से जरूरतमंद परिवार को ₹10 हजार की सहायता राशि दी गई, जिससे शादी की तैयारियों में सहयोग मिल सके।
पिछले छह वर्षों से संचालित रोटी बैंक संस्था लगातार जरूरतमंद लोगों की सेवा में जुटी हुई है। संस्था के संरक्षक विक्रम सिंह चौधरी (विक्की) तथा संस्थापक एवं संचालक रवि दासवानी ने बताया कि खैरथल के सुभाष नगर कॉलोनी वार्ड नंबर 20 में एससी समाज के एक गरीब परिवार की बेटी की शादी की जानकारी मिलने पर रोटी बैंक के सदस्य परिवार से मिलने पहुंचे और उनकी स्थिति जानी।
 उन्होंने बताया कि लड़की के पिता का करीब 12 वर्ष पहले निधन हो चुका है। वहीं मां आंखों से दिव्यांग होने के बावजूद घरों में काम करके किसी तरह परिवार का पालन-पोषण कर रही है। बेटी की शादी 11 मार्च को होनी है। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए संस्था ने मदद करने का निर्णय लिया। इसके बाद रोटी बैंक के सदस्य एकत्रित हुए और संस्था के सदस्य विक्की चौधरी के कार्यालय पर परिवार को ₹10 हजार की आर्थिक सहायता राशि भेंट की गई।
गौरतलब है कि रोटी बैंक संस्था पिछले 6 वर्षों से लगातार समाज सेवा के कार्य कर रही है। संस्था द्वारा प्रतिदिन खैरथल रेलवे स्टेशन पर करीब 50 जरूरतमंद लोगों को भोजन भी वितरित किया जाता है। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष एवं रोटी बैंक के संरक्षक विक्रम सिंह चौधरी, कोषाध्यक्ष विक्की कौशलानी, जफरू ठेकेदार, संजय तनेजा, मुनमुन चौधरी, करण सैन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है