मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज डीग के जड़खोर धाम आयेंगे
जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री की श्रीजड़खोर गोधाम में यात्रा को लेकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
डीग (नीरज जैन) 27 सितम्बर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 28 सितंबर रविवार को डीग के श्रीजड़खोर गोधाम में आयोजित श्रीकृष्ण-बलराम गो-आराधन महोत्सव में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियाँ प्रारंभ कर दी हैं।
जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने शनिवार को श्रीजड़खोर गोधाम पहुँचकर आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से आवश्यक कार्य पूर्ण करने तथा आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, पार्किंग एवं जनसुविधाओं से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। गो-आराधन महोत्सव न केवल परंपरा और श्रद्धा का संगम है, बल्कि यह समाज में गौसंवर्धन और संरक्षण के संदेश को भी सशक्त रूप से प्रसारित करेगा।

