मनसा माता मंदिर पर पौषबड़ा महोत्सव आयोजित

Jan 7, 2024 - 18:08
Jan 7, 2024 - 19:48
 0
मनसा माता मंदिर पर पौषबड़ा महोत्सव आयोजित

राजगढ़। पंचायत सामिति क्षेत्र का ग्राम गूगड़ोद स्थित मनसा माता मंदिर पर पौषबड़ा महोत्सव आयोजित किया गया। इस अवसर पर मनसा सेवा समिति की ओर से ग्राम उकेरी भुडा आश्रम के महंत बालकदास महाराज व क्षेत्रीय विधायक मांगीलाल मीणा का अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा ने स्वागत किया। कार्यक्रम में महाराजश्री को श्रीफल एवं गर्म शॉल भेंट किया गया। इस मौके पर महाराज श्री ने प्रवचन से पहले श्री मन नारायण नारायण नारायण नाम का संकीर्तन किया गया गया। इस मौके पर महाराज श्री ने कहा कि मानव का लक्ष्य सेवा भाव होना चाहिए न कि स्वार्थ का।जितना हो सके मनुष्य को परमार्थ और सन्मार्ग का अनुसरण कर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। कार्यक्रम में बालक दास महाराज के शिष्य छुट्टनलाल मीणा, पूर्व सरपंच श्योचन्द कसाणा, लक्ष्मीचंद , प्रभातीलाल व प्रह्लाद राय ने मन्दिर विस्तार को  लेकर राशि भेंट की। पौषबड़ा महोत्सव में बड़ी संख्या में भक्त और ग्राम वासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow