धोलागढ़ देवी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साईबर ठगी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 02 मोबाइल बरामद
कठूमर (दिनेश लेखी) देवी धोलागढ़ थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी, सैक्सटॉर्शन, ओएलएक्स, म्यू अकाउंट, फर्जी एटीएम, फर्जी सिम आदि फ्रॉड के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए मंगलवार को पुलिस टीम का गठन कर विभिन्न तरीकों से ऑनलाइन साईबर ठगी करने वालों (साईबर अपराध) के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
थानाधिकारी रामजीलाल मीना ने बताया कि गठित टीम द्वारा साईबर ठगों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए आसूचना तंत्र व तकनीकी साधनों की सहायता से दबिश देकर कार्यवाही करते हुए अज्ञात नम्बरों पर मैसेज भेजकर पैसे ट्रांसफर होने का फर्जी स्क्रीन शॉट डालकर पैसे वापस डलवाना तथा पैसे नहीं डालने पर पुलिस वर्दी की आईडी कार्ड व फोटो भेजकर डराकर क्यूआर कोड के जरिये पैसे डलवाकर साईबर ठगी करते हुए आरोपी साकिर पुत्र सुभी खाँ जाति मेव उम्र 21 साल निवासी निचला गोठडा को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से 02 एन्ड्रॉयड मोबाइल व 02 सिम सहित बरामद किए। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। इस मौके पर पुलिस टीम थानाधिकारी रामजीलाल मीना, एएसआई ब्रजमोहन, कांस्टेबल सुरेश, मंगतु, राजेश, मांगीलाल, रविन्द्र मौजूद थे।