भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा वाहन रैली

Aug 13, 2023 - 19:15
 0
भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा वाहन रैली

राजगढ़,अलवर (महेन्द्र अवस्थी)

 हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा कार्यक्रम के तहत भाजपा मंडल राजगढ़ व माचाड़ी के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट शिवलाल मीणा के नेतृत्व में तिरंगा वाहन रैली निकाली गई। रैली को भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में नगर पालिका के पार्षद, भाजपा कार्यकर्ता व शहर के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। रैली में कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हाथों में तिरंगा ले भारत माता व वंदे मातरम के नारे लगाए। भाजपा रैली पंचायत समिति से शुरू हो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए नवीन बस स्टैंड पहुंची। इस मौके पर जिला महामंत्री शिवलाल मीणा व भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारियों ने घर-घर झंडा लगाने का आह्वान किया। रैली का कस्बे में अनेक जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर गोवर्धन लाल सिसोदिया, विजय समर्थलाल मीणा, सुनीता मीणा, सतीश दुहारिया, प्रेमनाथ धामानी, बेनी प्रसाद सैनी, माचाडी मंडल अध्यक्ष बनवारी लाल मीणा, पिनान मंडल अध्यक्ष भाग्यशाली सैनी, प्रदीप शर्मा, जितेंद्र सैनी, अजय यादव, पार्षद धर्मचंद सैनी, वीरेंद्र सिंह, प्रहलाद सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................