सौंखर में ग्रामीण सेवा शिविर में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा महिलाओं को सुरक्षा, सहायता एवं कानूनी मदद की दी जानकारी
कठूमर (दिनेश लेखी) जिला प्रशासन अलवर द्वारा ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर का भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र सोंखर में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने हिस्सा लिया इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग व महिला अधिकारिता विभाग द्वारा उपस्थित होकर सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया व आमजन को लाभांवित करने वाली योजनाओं से अवगत कराया।
इस दौरान महिला अधिकारिता विभाग के सहयोग से संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र पुलिस थाना खेरली विधिक सलाहकार कनकमाला शर्मा एवं सामाजिक सलाहकार हिमानी शर्मा के द्वारा दहेज से संबंधित क्रूरता, दहेज हत्या, महिला उत्पीड़न ,कार्य स्थल पर महिला का यौनशोषण, बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा, तथा महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार एवं हिंसा इन सभी प्रकार की हिंसाओ के समाधान के लिए महिलाओं को सुरक्षा, सहायता एवं कानूनी मदद की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं सभी विभागों से आए हुए कर्मचारी उपस्थित रहे।