खेत में काम करते समय युवक की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत: दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Mar 18, 2026 - 19:01
 0
खेत में काम करते समय युवक की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत: दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र के ग्राम सालोली में खेत में काम कर रहे एक युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, सालोली निवासी विनोद (28) पुत्र कमलेश बुधवार को अपने खेत में कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसने खेत में रखी दवाई का सेवन कर लिया, जिसके बाद उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत हो गया।
परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल अलवर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक अपने पीछे दो छोटे मासूम बच्चों को छोड़ गया है, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। घटना के बाद परिवार के सामने आर्थिक और सामाजिक संकट खड़ा हो गया है। रैणी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................