खैरथल में कॉन्स्टेबल भर्ती-2025 के 2 अभ्यर्थियों का चयन निरस्त
खैरथल (हीरालाल भूरानी) पुलिस मुख्यालय, राजस्थान जयपुर के आदेश में वर्णित प्रावधानों के अनुसरण में कांस्टेबल भर्ती-2025 के अंतर्गत जिला खैरथल-तिजारा में कांस्टेबल सामान्य ड्यूटी हेतु चयनित अभ्यर्थी शिल्लू यादव/अजीत सिंह यादव (रोल नं. 210152852, मूल वर्ग OBC, चयन वर्ग GEN-F) एवं महिपाल सिंह/जयराम (रोल नं. 210088125, मूल वर्ग OBC, चयन वर्ग GEN-EX-M) का चयन निरस्त किया जाता है। दोनों अभ्यर्थियों द्वारा अन्यत्र नियोजित होने के कारण स्वेच्छा से नियुक्ति के इच्छुक नहीं होने की सूचना देने पर उनका चयन निरस्त किया गया।