अनुकम्पा नियुक्ति कार्मिकों हेतु कम्प्यूटर टंकण गति परीक्षा आवेदन आमंत्रित
खैरथल (हीरालाल भूरानी) कार्मिक (क-2) विभाग, राजस्थान जयपुर के निर्देश अनुसार खैरथल-तिजारा जिले के ऐसे अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त कार्मिक, जिन्होंने माह मई 2026 में आयोजित होने वाली कम्प्यूटर टंकण गति परीक्षा हेतु अभी तक अपने आवेदन पत्र जिला कार्यालय खैरथल-तिजारा को प्रेषित नहीं किये हैं, उन्हें सूचित किया जाता है कि वे अपना आवेदन पत्र जिला कार्यालय की वेबसाइट https://khairthaltijara.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थी निर्देशानुसार आवेदन पत्र की समस्त पूर्ति कर दिनांक 30.03.2026 सायं 05:00 बजे तक (दिनांक 31.03.2026 को राजकीय अवकाश होने की स्थिति में) जिला कार्यालय, खैरथल-तिजारा (कमरा संख्या 111) में प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ निर्धारित परीक्षा शुल्क राशि 500/- रुपये का डिमांड ड्राफ्ट (एसबीआई बैंक द्वारा जारी), जो "जिला कलक्टर, परीक्षा खैरथल-तिजारा" के पक्ष में देय होगा, संलग्न करना अनिवार्य है।
इसके अतिरिक्त, कार्मिक विभाग के परिपत्र क्रमांक प.3 (1) कार्मिक/क-2/2013 दिनांक 10.11.2025 के अनुसार दिनांक 31.12.2022 से पूर्व नियुक्त ऐसे मृतक आश्रित कर्मचारी, जिन्होंने अभी तक टंकण गति परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है, उन्हें दो अतिरिक्त अवसर (जनवरी एवं मई 2026) प्रदान किये गये हैं।