अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेशाध्यक्ष दलपत सिंह गच्छीपुरा का मकराना आगमन पर किया स्वागत

Sep 15, 2025 - 13:26
 0
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेशाध्यक्ष दलपत सिंह गच्छीपुरा का मकराना आगमन पर किया स्वागत

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेशाध्यक्ष दलपत सिंह गच्छीपुरा के गृह जिले मकराना आगमन पर सोमवार को भव्य स्वागत किया गया। शहर के मंगलाना रोड़ पर स्थित मकराना प्रेस क्लब के महाराणा प्रताप सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मकराना की युवा टीम सहित बड़ी संख्या मे उपस्थित थी। इस अवसर पर सामाजिक उत्थान एवं विकास के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेशाध्यक्ष ने विशेष रूप से ई वी एस वर्ग के सरलीकरण तथा समाज के वंचित तबकों के लिए सरकार द्वारा आवश्यक कदम उठाने की योजनाओं पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना ही संगठन की असली शक्ति है। कार्यक्रम में मौजूद युवाओं ने संगठन को मजबूत करने तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। उन्होंने कहा मकराना में हुआ यह भव्य स्वागत महासभा की एकजुटता और समाजहित के प्रति समर्पण का प्रतीक माना जा रहा है। इस दौरान प्रेस क्लब मकराना के अध्यक्ष बिक्रम सिंह शेखावत, श्री राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह चौहान, प्रेस क्लब मकराना के महासचिव विक्रम सिंह चौहान, प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष मोहम्मद शहजाद, कोषाध्यक्ष सलीम शाह, भाजपा नेता योगेंद्र सिंह चौहान, रोहित शर्मा, समाजसेवी राम सिंह चौहान, गोपाल सिंह चौहान, शिम्भु सिंह राठौड़ सहित अन्य युवा नेता एवं प्रेस क्लब के सदस्य मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................