जिला कलक्टर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित, फ्लैगशिप योजनाओं में पात्र व्यक्ति नहीं हो वंचित

Mar 30, 2026 - 18:46
 0
जिला कलक्टर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित, फ्लैगशिप योजनाओं में पात्र व्यक्ति नहीं हो वंचित
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभागों की फ्लैगशिप योजनाओं एवं सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा अधिकरियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिला कलक्टर ने कहा कि सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण एवं फ्लैग्शिप योजनाओं के क्रियान्यवयन में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दास्त नहीं की जायेगी। सभी अधिकारी गम्भीरता के साथ योजनाओं का सफल क्रियान्यवन कर आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण करें। उन्होंने कहा कि सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का प्रचार प्रसार कर पात्र नागरिकों को चिन्हित करते हुए उन्हें लाभान्वित करें। जिले में कोई भी नागरिक योजनाओं में पात्रता पूरी करने के बाद लाभ से वंचित नहीं रहे। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय रेकिंग में पिछड़ने पर जिम्मेदारी तय की जायेगी, सभी अधिकारी नियमित रूप से योजनाओं की मॉनिटरिंग कर कार्ययोजना बनाकर टीम भावना से कार्य करें। 
राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि निर्धारित समयावधि में समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर संबन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी। उन्होंने 45 दिवस से अधिक लम्बित रहने वाले प्रकरणों, बार-बार दर्ज होने वाले प्रकरणों को व्यक्तिशः जांच कर परिवादी को राहत देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर प्रकरण दर्ज होने के साथ ही लेवल प्रथम पर ही निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये जिससे आमजन को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पडे़। आमजन की मूलभूत सुविधाओं, जनहित के प्रकरणों में अधिकारी समयबद्धता के साथ परिवादी की समस्याओं का अंतिम रूप से निस्तारण को लक्ष्य लेकर कार्य करें। उन्होंने परिवादी की सुतुष्टि के साथ विभागीय स्तर पर की गई कार्यवाही को जिला स्तरीय अधिकारियों को जांच करने के निर्देश दिए। 
वर्षापूर्व हो सभी नालों की बेहतर सफाई-
जिला कलक्टर ने शहरी क्षेत्रों में बरसात पूर्व सभी नालों की बेहतर सफाई के लिए अभी से कार्ययोजना बनाकर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम सीमा में सभी नालों को सूचीबद्ध कर क्षेत्रवार समय निर्धारित करते हुए जेसीबी लगाकर नालों की सफाई कराने, नालों से जोने वाले मार्गों पर फेरोकवर बदलवाने का टेंडर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमित कचरा उठाव के साथ नालों की बेहतर सफाई से आने वाले समय में जलभराव की समस्या नहीं रहेगी तथा मच्छरों के लार्वा को राकने में मदद मिलेगी। 
विभागीय योजनाओं की समीक्षा-
जिला कलक्टर ने लाडो योजना के लम्बित भुगतान को शीघ्र करने, स्वावलम्बन योजना में दिव्यांगजनों के दस्तावेजों की जांच को पूरा कर यूनिक आईडी जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सामाजिक पेशन सत्यापन कार्य, पीएम स्वनिधि योजना के पात्रजनों को लाभान्वित करने को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने एक जिला एक उत्पाद, पंच गौरव योजना में शामिल उत्पादों के प्रमोशन का प्लान बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सहकारिता विभाग को सभी गिरदावर सर्किलों में कस्टमर हायरिंग सेन्टर खोलने के लिए प्रयास करने, ऊर्जा विभाग को पीएम सूर्यघर योजना का प्रचार प्रसार कर बिजली की अधिक खपत वाले क्षेत्रों मंे कैम्प लगाकर लोगों को प्रेरित करने के निर्देश दिए। 
इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद मृदुलसिंह, अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी, आयुक्त नगर निगम श्रवण विश्नोई, अधीक्षण अभियंता विद्युत रामहेत मीना, सानिवि आरसी मीना, जलदाय नरेन्द्र वर्मा, जल संसाधन बनैसिंह, सीएमएचओ डॉ. गौरव कपूर सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।  

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................