श्री शनिदेव प्राण प्रतिष्ठा पोस्टर का विमोचन, श्री वीर हनुमान आश्रम पर 24 से 31 मार्च तक मनाया जाऐंगा श्री शनि महोत्सव
हलैना (विष्णु मित्तल) श्री शनिदेव भक्त मण्डल एवं क्षेत्र के सर्व समाज की ओर से कस्वा हलैना स्थित श्री वीर हनुमान आश्रम एवं तपस्वी सन्त शीतलदास महाराज की तपोभूमि पर अयोध्या के राष्ट्रीय सन्त व आश्रम के महन्त अवधबिहारीदास महाराज के सानिध्यं में 24 से 31 मार्च तक श्री शनिदेव महोत्सव मनाया जाऐंगा,जिसके तहत श्री शनिदेव प्राण प्रतिष्ठा,श्री मदभागवत कथा,जागरण आदि कार्यक्रम होंगे और 31 मार्च को श्री शनिदेव महायज्ञ एवं भण्डारा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
कार्यक्रम की सफलता के लिए श्री राम मन्दिर निर्माण न्यास ट्रस्ट अयोध्या के अध्यक्ष नृत्य गोपाल जी महाराज के शिष्य अवधबिहारी महाराज ने किया। कार्यक्रम के प्रवक्ता सोहन सिंह एवं बन्टू ठाकुर ने बताया कि कस्वा हलैना में सन्त अवध बिहारी महाराज के सानिध्यं में 24 से 31 मार्च तक श्री शनिदेव महोत्सव मनाया जा रहा है,जिसकी सफलता को श्री शनिदेव पोस्टर का विमोचन किया गया। ये कार्यक्रम 24 को कलश यात्रा एवं प्राण प्रतिष्ठा के साथ शुरू होगा,इसी दिन भागवत कथा का शुभारम्भ होगा,कथा वाचक वृन्दावन की कथा वाचक प्रिया किशोरी होगी। 31 को हवन एंव भण्डारा होगा। पोस्टर विमोचन के अवसर पर रानू गुप्ता,माया जिन्दल,रानीदेवी,मुनेश सैनी आदि मौजूद रहे।