राजकीय महाविद्यालय मालाखेड़ा में स्नातक षष्टम सेमेस्टर हेतु इंटर्नशिप कार्यशाला 23 मार्च को होगी

Mar 19, 2026 - 17:34
 0
राजकीय महाविद्यालय मालाखेड़ा में स्नातक षष्टम सेमेस्टर हेतु इंटर्नशिप कार्यशाला 23 मार्च को होगी

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के राजकीय महाविद्यालय मालाखेड़ा में स्नातक षष्टम सेमेस्टर के नियमित विद्यार्थियों के लिए 23 मार्च को इंटर्नशिप कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
प्राचार्य डॉ. रवि कुमार विजय ने जानकारी देते हुए बताया कि राज ऋषि भृतहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर के दिशा-निर्देशों एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति ( एनईपी-2020) की अनुपालना में बी.ए. षष्टम सेमेस्टर में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए स्नातक उपाधि प्राप्त करने हेतु इंटर्नशिप करना अनिवार्य किया गया है।
उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में इंटर्नशिप कार्य के सुचारू संचालन हेतु नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जा चुकी है। विद्यार्थियों से उनकी रुचि के अनुसार इंटर्नशिप क्षेत्र का चयन करवाया गया है तथा संबंधित संस्थानों से इंटर्नशिप के लिए सहमति भी प्राप्त कर ली गई है।इंटर्नशिप के माध्यम से विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने, साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के प्रति उनकी समझ एवं जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में विद्यार्थियों को इंटर्नशिप की प्रक्रिया, उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
कार्यशाला के समापन पर विद्यार्थियों को इंटर्नशिप हेतु औपचारिक पत्र प्रदान किए जाएंगे, जिनके आधार पर वे संबंधित संस्थानों में जाकर अपनी इंटर्नशिप पूर्ण करेंगे। इंटर्नशिप पूर्ण करने के उपरांत विद्यार्थियों को संबंधित संस्थान से प्रमाण पत्र प्राप्त कर महाविद्यालय में इंटर्नशिप कार्य प्रतिवेदन के साथ जमा कराना अनिवार्य होगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................