भरतपुर सांसद संजना जाटव ने संसद में उठाई किसानों की आवाज़

Mar 19, 2026 - 17:50
 0
भरतपुर सांसद संजना जाटव ने संसद में उठाई किसानों की आवाज़

कठूमर (दिनेश लेखी) भरतपुर सांसद संजना जाटव ने बुधवार को संसद में किसानों के मुद्दों पर जोरदार तरीके से अपनी बात रखी। इस मौके पर सांसद ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के मुद्दों पर फ़र्ज़ी गंभीरता दिखा रही है, जबकि उनके संसदीय क्षेत्र में किसान पानी की समस्याओं से जूझ रहे हैं।
सांसद ने संसद में जल स्त्रोतों का संरक्षण में नहरों का आधुनिकीकरण, सिंचाई परियोजनाओं में निवेश, खेती करने की लागत और महंगे बीजों का मुद्दा, फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना करने की मांग की है। सांसद ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मोदी सरकार भरतपुर की जनता की फ़िक्र करते हुए इन मांगों पर काम करेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................