मुख्य अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग ने ली समीक्षा बैठक, विकास कार्यों का मौके पर किया निरीक्षण
भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) सार्वजनिक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता (पथ) मुकेश भाटी ने बुधवार को भरतपुर में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक लेकर सड़कों का निरीक्षण किया।
समीक्षा बैठक में अतिरिक्त मुख्य अभियंता जयलाल मीना, अधीक्षण अभियंता आर.सी मीना एवं जिले के चारों निर्माण खण्डों के अधिशाषी अभियंता और सहायक अभियंताओं द्वारा भाग लिया गया। मुख्य अभियंता द्वारा जिले में चल रहे सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयवद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों के कार्यस्थलों का निरीक्षण किया गया, जिनमें मानसिंह सर्किल से अछनेरा सड़क पर निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया गया कि कार्यस्थल पर उपलब्ध साइट के अनुसार कार्य संपादन किया जाये। उन्होंने यूटिलिटी शिफ्टिंग यथा बिजली, सीवर लाइन एवं अतिक्रमणों को प्रशासन की सहायता से तुरंत हटाने के निर्देश दिए।
मुख्य अभियंता ने निरीक्षण के दौरान धीमी प्रगति पर नाराजगी प्रकट करते हुए समयबद्ध कार्य को गति देने के निर्देश दिये। उन्होंने रेलवे स्टेशन से मथुरा बाई पास सड़क का निरीक्षण किया गया और उपलब्ध हौदा कटिंग में डाले गये मेटेरियल को डब्ल्यू एम एम को ठोस कुटाई की जाकर कार्य को गति प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने खेमकरण चौराहा से जघीना सड़क एवं भवनपुरा से न्यू रीको औद्योगिक क्षेत्र सड़क का भी निरीक्षण किया गया। मुख्य अभियंता द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय की मंशानुसार समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए जिले के अभियंताओं को पाबंद किया।