राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में गंगा माता मंदिर में विशेष महा आरती का हुआ आयोजन, महा-आरती कर देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Mar 19, 2026 - 18:16
 0
राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में गंगा माता मंदिर में विशेष महा आरती का हुआ आयोजन,   महा-आरती कर देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की

 भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)  राजस्थान दिवस समारोह के उपलक्ष में बुधवार को शहर के ऐतिहासिक गंगा माता मंदिर में विशेष महा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों ने भागीदारी निभाकर देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की। 

पांच मुख्य पुजारियों द्वारा विधि-विधान से महा आरती मंत्रोचार एवं आरती के साथ सम्पन्न करवाई।  महाआरती में जिला कलक्टर कमर चौधरी, अतिरिक्त कलेक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, जिला आबकारी अधिकारी राजीव शर्मा, पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली, आरबीएम अधीक्षक डॉ नगेन्द्र भदौरिया, सहित जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा,  भगवानदास शर्मा, नरेश सेन, अनुराग तमरौली, नरेश जाटव, प्रेमपालसिह, मोनू व व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित रहा। 

सहायक आयुक्त देवस्थान मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि महा आरती में भाग लेकर सभी लोगों द्वारा देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की तथा विकसित राजस्थान के संकल्पों को पूरा करने के लिए मां गंगा से आशीर्वाद लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................