जितेन्द्र गर्ग ने संभाला नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी का पदभार
वैर (भरतपुर/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी वैर का काफी लम्बे समय से रिक्त पद होने के कारण जिला कलेक्टर कमर चौधरी के आदेशानुसार जितेन्द्र गर्ग अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी नगरपालिका बयाना को अग्रिम आदेशों तक नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी पद की जिम्मेदारी सौंपी है।गर्ग अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी बयाना के साथ -साथ अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका वैर के रिक्त पद का कार्य भी संपादित करेंगे।