ऑरेंज अलर्ट; आंधी-बारिश से फसलों पर मंडराया खतरा, किसानों की चिंता बढ़ी; भिवाड़ी, टपूकड़ा, तिजारा, कोटकासिम सहित आसपास के क्षेत्र में हुई बारिश

Mar 19, 2026 - 18:22
 0
ऑरेंज अलर्ट; आंधी-बारिश से फसलों पर मंडराया खतरा, किसानों की चिंता बढ़ी;   भिवाड़ी, टपूकड़ा, तिजारा, कोटकासिम सहित आसपास के क्षेत्र में हुई बारिश

खैरथल (हीरालाल भूरानी) भिवाड़ी, खैरथल, टपूकड़ा, तिजारा, कोटकासिम सहित पूरे क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 6 बजे बिजली की तेज गड़गड़ाहट व आंधी के बाद बारिश हुई। खैरथल में रेलवे फाटक-92 के पास ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरी।
जिससे सप्लाई ठप हो गई। बारिश के कारण खैरथल मंडी में करीब 1.50 लाख बोरी सरसों और गेहूं की फसल भीग गई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से लेकर 20 मार्च तक बरसात, आंधी और ओलावृष्टि को लेकर 21 से 73 फीसदी तक अनुमान जताया जा रहा है।
बरसात के बावजूद धारूहेड़ा का एक्यूआई बढ़कर 259 और भिवाड़ी के औद्योगिक हब का एक्यूआई 255 दर्ज किया गया है।
मंडी में खुले में रखे 1.70 लाख कट्टे सरसों के भीगे
खैरथल मंडी की व्यापार समिति के अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता ने बताया कि मंडी परिसर में बारिश के चलते व्यापारियों के करीब 1 लाख 50 हजार और किसानों के लगभग 20 हजार सरसों के कट्टे भीग गए। इससे सरसों की क्वालिटी प्रभावित हो गई है। अब व्यापारियों को सरसों को दोबारा सुखाकर कट्टों में भरना पड़ेगा, जिस पर प्रति कट्टा 12 से 13 रुपए अतिरिक्त खर्च आएगा। कुल मिलाकर करीब 20 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। सरसों में नमी बढ़ने से मंडी में कटौती भी होगी, इससे किसानों को दोहरा नुकसान झेलना पड़ेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................