गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के प्रयासों से पालका जीएसएस में 500 मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम निर्माण को मिली 25 लाख रुपये की स्वीकृति

Mar 19, 2026 - 18:47
 0
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के प्रयासों से पालका जीएसएस में 500 मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम निर्माण को मिली 25 लाख रुपये की स्वीकृति

डीग (नीरज जैन) गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री एवं बृजनगर विधायक जवाहर सिंह बेढ़म के निरंतर एवं सार्थक प्रयासों के फलस्वरूप क्षेत्र के किसानों को एक बड़ी सौगात मिली है। राज्य सरकार के सहकारिता विभाग द्वारा डीग जिले की बृजनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पालका ग्राम सेवा सहकारी समिति में 500 मीट्रिक टन क्षमता के नवीन गोदाम निर्माण के लिए राज्य बजट  घोषणा 2025 =26 के अंतर्गत 25 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी गई है।  
गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि किसानों का आर्थिक उत्थान और कृषि क्षेत्र का सुदृढ़ीकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पालका जीएसएस में स्वीकृत यह 500 मीट्रिक टन का नवीन गोदाम हमारे क्षेत्र के किसानों की भंडारण क्षमता को और अधिक विस्तार देगा। हमारा निरंतर प्रयास है कि अन्नदाताओं को अपनी उपज सुरक्षित रखने के बेहतर विकल्प मिलें ताकि वे अधिकतम आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकें और स्थानीय सहकारिता ढांचा और अधिक मजबूत हो सके।
सहकारिता विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, इस नवीन गोदाम का निर्माण कार्य प्रथम किश्त जारी होने की तिथि से चार माह की निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाना अनिवार्य है। निर्माण कार्य में पूर्ण पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ग्राम सेवा सहकारी समिति स्तर पर एक विशेष क्रय समिति और उच्च स्तरीय पर्यवेक्षण कमेटी का गठन भी किया गया है। निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप हो, इसके लिए विभागीय अधिकारियों को नियमित पर्यवेक्षण के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
पालका जीएसएस में इस वृहद गोदाम के निर्माण से बृजनगर क्षेत्र के कृषि परिदृश्य में और अधिक सकारात्मक बदलाव आएगा। इस नवीन ढांचे के बनने से क्षेत्र के अन्नदाताओं को अपनी उपज के सुरक्षित भंडारण के लिए अतिरिक्त और आधुनिक सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे वे बाजार में उचित मूल्य मिलने पर अपनी फसल बेचकर अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त, स्थानीय स्तर पर खाद एवं उन्नत बीज के सुरक्षित भंडारण की क्षमता का भी विस्तार होगा, जिससे बुवाई के महत्वपूर्ण समय पर किसानों को सुगमता से आवश्यक कृषि आदान उपलब्ध हो सकेंगे। यह परियोजना पालका और आसपास के दर्जनों गांवों के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................