गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के प्रयासों से नगर विधान सभा के लिए मिली 8.62 करोड़ रुपए की सौगात

Oct 30, 2025 - 15:15
 0
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के प्रयासों से नगर विधान सभा के लिए मिली 8.62 करोड़ रुपए की सौगात

डीग (नीरज जैन)। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के प्रयासों नगर विधानसभा क्षेत्र की जनता को  मुख्यमंत्री  भजन लाल शर्मा के निर्देश पर सरकार ने  क्षेत्र की दो प्रमुख  मांगों को पूरा करते हुए खोह में नई उप-तहसील के निर्माण और नगर क्षेत्र की जर्जर हो चुकी 8 प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए 8 करोड़ 62 लाख रुपये से अधिक की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। 
बेढ़म अभिशंषा पर राज्य सरकार ने खोह में नए उप-तहसील भवन के निर्माण के लिए 1 करोड़ 60 लाख 26 हजार रुपये की स्वीकृति जारी की है।उप तहसील भवन के निर्माण से स्थानीय और आसपास के दर्जनों गाँवों के लोगों को अपने राजस्व और प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उनके समय और धन दोनों की बचत होगी। जो इस क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा।
इसके अतिरिक्त नगर क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए, गृह राज्य मंत्री बेढम ने क्षेत्र की विभिन्न जर्जर सड़कों के नवीनीकरण और पुनर्निर्माण के लिए 7 करोड़ 2 लाख 25 हजार रुपये की एक बड़ी राशि स्वीकृत कराई है। इस राशि से नगर विधानसभा क्षेत्र की 8 प्रमुख सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। जिनमें नगर से बरखेड़ा फौजदार वाया फतेहपुर कलां, नीमकी, बझेड़ा और वीजला  3.76 करोड़), सुंदरावली से डीग नगर रोड ₹60 लाख, बलदेव बास से जयश्री 50 लाख, पसोपा से नगला डूंडी 50 ला, सहदन मोड़ से बूड़ली 50 लाख, कुकरेन से अकबरपुर फौजदार 43.75 लाख, डीग सीकरी रोड से गुहाना  37.50 लाख और एसएच-14 से भानपुर 35 लाख रूपये  शामिल हैं। 
इस ऐतिहासिक स्वीकृति पर गृह राज्य मंत्री  जवाहर सिंह बेढ़म ने म मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा  का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि में नगर की जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझता हूं। उन्होंने कहा, नगर विधानसभा का विकास और यहाँ की जनता की सेवा ही मेरा प्रथम ध्येय है। मैं दिन-रात इसी प्रयास में लगा हूँ कि अपने क्षेत्र को विकास की मुख्य धारा में सबसे आगे ला सकूँ। यह सौगातें उसी कड़ी मेहनत का परिणाम हैं। मैं नगर की  जनता को विश्वास दिलाता हूँ कि विकास का यह क्रम थमेगा नहीं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है