भाजपा प्रताप मंडल में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भीलवाड़ा, (बृजेश शर्मा) भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन के निर्देशानुसार प्रताप मंडल के तत्वावधान में सुखवाल धर्मशाला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के उद्घाटन सत्र में जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा मुख्य अतिथि रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह राव ने की। पूर्व उपमहापौर रामलाल योगी भी मंचासीन रहे। जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया के अनुसार, शिविर के प्रथम सत्र में जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने मुख्य वक्ता के रूप में बूथ प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी। दूसरे सत्र में पूर्व विधायक विठ्ठल शंकर अवस्थी ने संगठन की कार्यपद्धति को विस्तारपूर्वक समझाया।
शिविर के द्वितीय दिवस तीसरे सत्र में पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया ने केंद्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। चौथे सत्र में विधायक उदयलाल भडाना ने भाजपा के इतिहास की रूपरेखा प्रस्तुत की। पांचवें सत्र में सांसद दामोदर अग्रवाल ने पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान को सरल भाषा में कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया।
छठे सत्र में वरिष्ठ नेता हरीश भट्ट ने पार्टी के विस्तार और संगठन को मजबूत बनाने के उपाय बताए, जबकि सातवें एवं अंतिम सत्र में पूर्व महापौर राकेश पाठक ने सोशल मीडिया के महत्व और उसके प्रभावी उपयोग पर मार्गदर्शन दिया। शिविर में वर्ग प्रमुख विजय जयसवाल, मंडल महामंत्री भगवती लाल गुर्जर एवं थानसिंह चंदेल सहित विमल जैन, जगदीश सुखवाल, रतन अग्रवाल, बबली बाईसा, संजीव त्रिवेदी, कोमल मीणा, इंदर सिंह, गणपत पारीक, बंशीलाल कुमावत, महिपाल सिंह, अभिश्रुता सोलंकी, मनोज बुलानी, अनिल सिंह जादौन, अजय नौलखा, रागिनी गुप्ता, शशांक बिड़ला सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।