सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सड़क कट मरम्मत हेतु विशेष एकदिवसीय अभियान संचालित

Mar 21, 2026 - 19:05
 0
सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सड़क कट मरम्मत हेतु विशेष एकदिवसीय अभियान संचालित

खैरथल (हीरालाल भूरानी )  राज्य सरकार के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिले के शहरी क्षेत्रों में सड़क कट (रोड कट) की मरम्मत के लिए विशेष गहन एकदिवसीय अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा की गई सड़क कटिंग वाले स्थानों को पुनः उनकी मूल स्थिति में लाकर आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाना है।
अधिशासी अभियंता आदेश कुमार यादव ने बताया कि अभियान के तहत विभाग (PWD) द्वारा विभिन्न मार्गों पर सड़क कट की मरम्मत का कार्य किया गया। इसमें कुलताजपुर से नूर नगर मार्ग, बासकृपाल नगर गेट से गंज रोड, किशनगढ़बास के ODR इनर रोड, मुंडावर-हरसोली एसएच-108 (नगरपालिका मुंडावर क्षेत्र), कोटकासिम-किशनगढ़ रोड से कन्हाड़का सीमा तक एलएसजी रोड तथा किशनगढ़ से कांकरा रोड पर मरम्मत कार्य किया गया।
अधिशासी अभियंता आदेश कुमार यादव ने बताया कि इस विशेष अभियान के माध्यम से सड़क कटिंग वाले स्थानों को ठीक कर यातायात को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के साथ ही आमजन को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। कार्यों की निरंतर निगरानी कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................