अल्पसंख्यक नेताओं ने गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद, दिया भाईचारे और एकता का संदेश

Mar 21, 2026 - 19:04
 0
अल्पसंख्यक नेताओं ने गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद, दिया भाईचारे और एकता का संदेश

अंता (शफीक मंसूरी ) ईद के पावन अवसर पर शहर में अल्पसंख्यक समाज के नेताओं और गणमान्य नागरिकों ने आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष शाहिद कुंडी व कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शाहिद इकबाल भाटी की मौजूदगी में सभी नेता एक-दूसरे से गले मिले और ईद की दिली मुबारकबाद दी। इस अवसर पर पूर्व वाइस चेयरमैन हाजी अब्दुल गनी, डीसीसी उपाध्यक्ष जाकिर मंसूरी, डीसीसी उपाध्यक्ष अशरफ देशवाली, अल्पसंख्यक प्रदेश कॉर्डिनेटर नासिर मिर्जा, पूर्व प्रदेश सचिव रईस फेजी, पूर्व पार्षद अख़लाक़ अंसारी, पूर्व पार्षद नियाज मोहम्मद, निसार अहमद, बॉबी राईन, आज़म लाला पठान, साजिद परवेज, इमरान मास्टर, अल्सार खान, लकी अली मस्तान, सलीम मोहम्मद, जावेद अख्तर, कलीम अख्तर, रिंकू, कदीर अहमद, शादाब भाटी, तोसीफ मोहम्मद, फिरोज खान, सैफ अली खान, बल्लू निक्सन सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी।
इस दौरान नेताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ईद का त्योहार हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, त्याग और एकता का संदेश देता है। यह पर्व समाज में मेल-मिलाप बढ़ाने और दिलों को जोड़ने का काम करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आपसी रिश्ते मजबूत होते हैं। सभी ने देश और प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआ की। साथ ही सामाजिक समरसता को बनाए रखने, आपसी भेदभाव को दूर करने और मिल-जुलकर विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस मौके पर मौजूद लोगों ने भी एक-दूसरे को मुबारकबाद देकर खुशी का इजहार किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................