कर्म ही पूजा है, हम विचार का प्रचार करते हैं, व्यक्ति का नहीं, लगातार बिना रुके, बिना थके आगे बढ़ते जाना है -योगेन्द्र
वैर (भरतपुर/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मन्दिर वैर के मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान के निमित्त कक्षा दशवीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम स्वरूप भव्य शोभायात्रा अत्यन्त हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। इस अवसर पर भैया आर्यन शर्मा ने 99.50% अंक प्राप्त करके विद्या भारती राजस्थान क्षेत्र में प्रथम स्थान एवं राज्य स्तरीय मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करके क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्रा हर्षिता बिन्दल ने 98.50% अंक प्राप्त करके एवं छात्र आदित्य धाकड़ ने 98.33% अंक प्राप्त किए हैं।
यह लगातार दूसरा अवसर है कि आदर्श विद्या मन्दिर वैर के छात्रों ने राज्य सूची में स्थान प्राप्त कर वैर नगर का गौरव बढाया है। इससे प्रभावित होकर समस्त नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर एवं माला पहनाकर स्वागत किया और विद्या मन्दिर की बहुमूल्य उपलब्धि के लिए भूरी-भूरी प्रशंसा की।
सर्वप्रथम विद्या मन्दिर में आदर्श विद्या मन्दिर समिति भरतपुर के अध्यक्ष योगेंद्र भानू एवं व्यवस्थापक मल्लसिंह ने सभी प्रतिभाशाली भैया बहिनों, आचार्या-आचार्यों का स्वागत सम्मान किया, साथ ही इसी प्रकार श्रेष्ठता बनाए रखने के लिए प्रेरित व उत्साहित किया। उन्होंने कहा "कर्म ही पूजा है, हम विचार का प्रचार करते हैं, व्यक्ति का नहीं। लगातार बिना रुके, बिना थके आगे बढते जाना है।"
इस अवसर पर आनन्द प्रकाश धावाई (संघचालक वैर ), मनमोहन शर्मा अध्यक्ष, घमण्डी लाल मीणा व्यवस्थापक, दीनदयाल शर्मा, परशुराम सिंह, महेन्द्र सिंह डागुर, होतीलाल चौधरी, गोरधन प्रसाद शर्मा प्रधानाचार्य, राजीव शर्मा, महेन्द्र धाकड़, मंजू देवी, सोनल शर्मा, आंचल सोनी, राधा धाकड, गरिमा धाकड, अंजली शर्मा, कपिल कुमार सिंघल, कन्हैयालाल शर्मा, मनोज तिवारी, निरंजन सिंह, नारायण सिंह, लक्ष्मीकांत शर्मा, उमाशंकर शर्मा, बनवारी लाल, विद्या मन्दिर के समस्त भैया बहिन एवं आगन्तुक नगरवासी उपस्थित रहे।