फ्लैगशिप योजनाओं में पात्र व्यक्ति नहीं हो वंचित; जिले को अग्रणी पायदान पर लाने के लिए करें नियमित मॉनिटरिंग-जिला कलक्टर

May 7, 2026 - 20:09
 0
फ्लैगशिप योजनाओं में पात्र व्यक्ति नहीं हो वंचित; जिले को अग्रणी पायदान पर लाने के लिए करें नियमित मॉनिटरिंग-जिला कलक्टर
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में गुरूवार को फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति को लेकर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभागों की फ्लैगशिप योजनाओं एवं सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा अधिकरियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी अधिकारियों को जिले को अग्रणी पायदान पर लाने के लिए नियमित मॉनिटरिंग करने की बात कही।
जिला कलक्टर ने कहा कि विभागीय लम्बित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण एवं फ्लैग्शिप योजनाओं के क्रियान्यवयन में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दास्त नहीं की जायेगी। सभी अधिकारी गम्भीरता के साथ योजनाओं का सफल क्रियान्यवन कर आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण करें। उन्होंने कहा कि सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का प्रचार प्रसार कर पात्र नागरिकों को चिन्हित करते हुए उन्हें लाभान्वित करें। जिले में कोई भी नागरिक योजनाओं में पात्रता पूरी करने के बाद लाभ से वंचित नहीं रहे। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय रेकिंग में पिछड़ने पर जिम्मेदारी तय की जायेगी, सभी अधिकारी नियमित रूप से योजनाओं की मॉनिटरिंग कर कार्ययोजना बनाकर टीम भावना से कार्य करें। 
उन्होंने विद्युत विभाग अधिकारी को पीएम कुसुम योजना के अन्तर्गत लम्बित प्रकरणों को निस्तारित करें एवं  आमजन को घरों में सौर संयत्र लगाने के लिए प्रेरित करे। उन्होंने लाडो प्रोत्साहन योजना में जिले की राज्य स्तरीय रैंकिंग को बेहतर करने और पंजीकृत बालिकाओं द्वितीय किश्त में प्रगति लाये। उन्होंने कृषि अधिकारी को पीएम कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत शेष फार्म पौंड कार्य प्रारम्भ कराये। तारबंदी योजना में लम्बित 290 प्रकरणों को निस्तारित कर किसानों को लाभान्वित करे।
उन्होंने सीएमएचओ को आयुष्मान आरोग्य मन्दिर(ग्रामीण एवं शहरी), ब्लाक पब्लिक हैल्थ यूनिट, इंटीग्रेटेड पब्लिक हैल्थ लैब, क्रिटिकल केयर ब्लॉक सहित 13 प्रगतिरत कार्यों को समयबद्धता एवं गुणबद्धता पूर्ण करने हेतु मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना के चयनित परिवारों के लम्बित 71 प्रकरणों को ऑनलाइन कर अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने सामाजिक पेशन सत्यापन कार्य, पीएम विश्वकर्मा योजना, मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना, पीएम स्वनिधि योजना के पात्रजनों को लाभान्वित करने को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने एक जिला एक उत्पाद, पंच गौरव योजना में शामिल उत्पादों के प्रमोशन का प्लान बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान, कर्म भूमि से मातृभूमि अभियान, मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान, पीएम ग्राम सड़क योजना, अटल प्रगति पथ, पीएम आवास योजना, राजीविका संचालित योजनाएं को लेकर संबंधित अधिकारियों से विचार विमर्श किया।
 इस अवसर पर अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी, राजीविका जिला प्रबंधक भारती भारद्वाज, नगर निगम सचिव प्रताप सिंह, सीपीओ अरविन्द, सीएमएचओ डॉ. गौरव कपूर, महिला अधिकारिकता उपनिदेशक राजेश कुमार, बागवानी उपनिदेशक जनकराज मीणा सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।  

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................