अन्ता विधायक प्रमोद जैन भाया ने की जनसुनवाई, आमजन की सुनी समस्याएं

Mar 25, 2026 - 19:31
 0
अन्ता विधायक प्रमोद जैन भाया ने की जनसुनवाई, आमजन की सुनी समस्याएं

अंता (शफीक मंसूरी ) अन्ता विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया द्वारा आज बारां स्थित अपने कार्यालय पर जनसुनवाई आयोजित की गई, जिसमें बारां जिले सहित अन्ता विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में आए आगन्तुकों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनी गईं। जनसुनवाई के दौरान विधायक भाया ने आमजन की विभिन्न व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।
इस अवसर पर विधायक भाया ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि अब वे जब भी बारां में उपस्थित रहेंगे, तब नियमित रूप से प्रातः10 बजे से दोपहर 12 बजे तक अपने कार्यालय में जनसुनवाई करेंगे। इससे आमजन को अपनी समस्याएं सीधे उन तक पहुंचाने में सुविधा होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि जब भी वे बारां में जनसुनवाई के लिए उपलब्ध रहेंगे, उसकी सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से पूर्व में ही आमजन को दे दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग निर्धारित समय पर पहुंचकर अपनी समस्याएं प्रस्तुत कर सकें।जनसुनवाई के इस निर्णय से क्षेत्र के नागरिकों में उत्साह एवं विश्वास का वातावरण देखा गया है तथा आमजन ने विधायक भाया के इस पहल की सराहना की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................