अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ थाना रायला की बड़ी कार्रवाई, 50 किलो 350 ग्राम डोडा पोस्त बरामद—दो तस्कर गिरफ्तार

Mar 26, 2026 - 16:18
 0
अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ थाना रायला की बड़ी कार्रवाई, 50 किलो 350 ग्राम डोडा पोस्त बरामद—दो तस्कर गिरफ्तार

भीलवाड़ा (बृजेश शर्मा)  जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक  धर्मेन्द्र सिंह (आई.पी.एस.) द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना रायला ने लगातार चौथी बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट कार से 50 किलो 350 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा राजेश आर्य (आरपीएस) के निर्देशन और वृताधिकारी गुलाबपुरा  जितेन्द्र सिंह (आरपीएस) के सुपरविजन में, थानाधिकारी रायला  मूलचंद वर्मा (पु.नि.) के नेतृत्व में की गई।
26 मार्च को पुलिस टीम ने थाना रायला के सामने भीलवाड़ा–गुलाबपुरा मार्ग पर नाकाबंदी कर वाहन जांच शुरू की। नाकाबंदी के दौरान भीलवाड़ा से आ रही ग्रे रंग की स्विफ्ट कार को रोककर जांच की गई तो उसमें दो व्यक्ति बैठे मिले। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम देवाराम पुत्र बुद्वाराम जाट उम्र 22 वर्ष निवासी बिंचावा, थाना खुनखुना, जिला डिडवाना कुचामन तथा प्रीतमपुरी पुत्र ओमपुरी गोस्वामी उम्र 26 वर्ष निवासी भण्डारी, थाना खुनखुना, जिला डिडवाना कुचामन बताए।

 कार की तलाशी लेने पर ड्राइवर और खलासी सीट के पीछे एक सफेद बोरा तथा डिग्गी में एक काला प्लास्टिक का कट्टा डोडा पोस्त से भरा मिला, जिसका कुल वजन 50 किलो 350 ग्राम पाया गया। तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में प्रकरण संख्या 40/2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम जांच  आयुष श्रोत्रिय (आईपीएस), प्रशिक्षु थानाधिकारी पुलिस थाना मांडल को सौंपी गई है। गिरफ्तार आरोपियों से मादक पदार्थों की खरीद–फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क के बारे में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में मूलचंद वर्मा पु.नि. थानाधिकारी रायला,  श्यामसुन्दर कानि. 2048, राजेश कानि. 1810,  विक्रम कानि. 2171 तथा  बनवारी लाल कानि. 1798 शामिल थे। पुलिस प्रशासन द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार की जा रही कार्रवाई से तस्करों में भय का वातावरण है और जिले में नशे के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................