रामगढ़ बार एसोसिएशन की 60 दिवसीय हड़ताल जारी, एसडीएम की कार्यशैली पर जताया रोष

Mar 27, 2026 - 20:11
 0
रामगढ़ बार एसोसिएशन की 60 दिवसीय हड़ताल जारी, एसडीएम की कार्यशैली पर जताया रोष

रामगढ़ (अमित भारद्वाज) रामगढ़ बार एसोसिएशन द्वारा उपखंड अधिकारी (एसडीएम) की कार्यशैली के विरोध में पिछले 60 दिनों से कलमबंद हड़ताल जारी है। अधिवक्ताओं ने एसडीएम पर राजस्व न्यायालय के कार्यों में लापरवाही एवं अनुभवहीनता का आरोप लगाया है।
आज उपखंड अधिकारी कार्यालय के समक्ष अधिवक्ताओं एवं एसडीएम के बीच आमना-सामना हो गया, जहां वकीलों ने जोरदार नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।
अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों का आरोप है कि उपखंड अधिकारी द्वारा अब तक किसी भी राजस्व प्रकरण में संतोषजनक निर्णय नहीं लिया गया है। साथ ही, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारी बड़े प्रॉपर्टी डीलरों एवं भू-माफियाओं के साथ मिलकर भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं तथा आमजन की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं।
अधिवक्ताओं का कहना है कि आम किसान एवं काश्तकार अपनी समस्याएं लेकर कार्यालय पहुंचते हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की जाती और मनमाने तरीके से कार्य किया जाता है। बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने इस संबंध में जिला कलेक्टर, अलवर एवं रामगढ़ विधायक से भी मुलाकात कर उपखंड अधिकारी के स्थानांतरण की मांग की है।
अभिभाषक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही उपखंड अधिकारी की कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ या स्थानांतरण नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता भारत अध्यक्ष अशोक शर्मा राजकुमार यादव दिनेश शर्मा बंटी रोहतास सैनी संजय कुमार राजेश जैन लखन दास शर्मा निखिल शर्मा सनत जैन अमन जैन मुकेश चौधरी मुकेश सोनी मोहित जैन अमित भारद्वाज फखरुद्दीन खान तैयब खान रहमान खान सद्दाम खान शब्बीर खान लखविंदर सिंह जगीर सिंह ओम प्रकाश चौहान कमल बंसल राजू सांवरिया बाबूलाल सैनी मुकेश सैनी शहनाज हुसैन जाकम खान निशु वशिष्ठ चरणजीत सिंह कमल शर्मा मनोज शर्मा सनत जैन दिलीप सिंह चौधरी इत्यादि अधिवक्ता मौजूद थे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................