राजकीय छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया हेतु आज से आवेदन शुरू; छात्रावासों में रिक्त स्थानों पर प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ

Mar 27, 2026 - 20:14
 0
राजकीय छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया हेतु आज से आवेदन शुरू;  छात्रावासों में रिक्त स्थानों पर प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ

कठूमर (दिनेश लेखी) राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा कठूमर, खेरली, टिटपुरी छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया 27 मार्च से प्रारंभ की जा रही है। विद्यार्थी 31 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया में मेरिट सूची के आधार पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए http://sje.rajasthan.gov.in पर जाएं।
सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के कठूमर ब्लॉक अधिकारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि कठूमर ब्लॉक में आने वाले सभी राजकीय अंबेडकर छात्रावास एवं राजकीय देवनारायण बालिका छात्रावास कठूमर के  विभागीय छात्रावास में नवीन प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की मेरे सूची के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा

छात्रावास में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2026 है। रिक्त स्थानों पर प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ, पूर्व में अध्ययनरत विद्यार्थियों हेतु अपनी अंकतालिका छात्रावास अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत करें
विभाग द्वारा प्रवेश हेतु प्रथम मेरिट सूची 10 अप्रैल 2026, द्वितीय मेरिट सूची 23 अप्रैल 2026, तृतीय मेरिट सूची 4 मई 2026, चतुर्थ मेरिट सूची 11 मई 2026 जारी की जायेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................