सांसद संजना जाटव ने सदन में उठाई ब्रज मेवात में रेल परिवहन की मांग; कोसी-कामां-डीग-भरतपुर के बीच नई रेलवे लाइन बिछाने की मांग
कठूमर (दिनेश लेखी) भरतपुर लोकसभा सांसद संजना जाटव ने शुक्रवार को सदन में ब्रज मेवात में रेल परिवहन को लेकर अपनी बात रखी।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से लगे राजस्थान के ब्रज मेवात क्षेत्र में प्रमुख कोसी-कामां-डीग-भरतपुर जो कि सुगम रेल परिवहन से पूर्ण रूप से वंचित है, जबकि इन स्थानो पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण हैं। और 84 कोस की परिक्रमा भी निकलती है। स्थानीय क्षेत्र की जनता जनता की लंबे समय से ब्रज मेवात क्षेत्र को रेलवे कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए मांग चल रही है। और 2014 में तत्कालीन सरकार ने 85.60 किलोमीटर परियोजना का सर्वे पूर्ण हो चुका है उन्होंने कहा कि कोसी- कामां-डीग-भरतपुर के बीच नई रेलवे लाइन बिछाई जाए, जिससे संपूर्ण ब्रज एवं मेवात क्षेत्र का विकास हो और जनता का जीवन आरामदेह बन पाए।