राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड मण्डल मुख्यालय भरतपुर पर जिला कार्यकारिणी सभा सम्पन्न

Mar 28, 2026 - 18:13
 0
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड मण्डल मुख्यालय भरतपुर पर  जिला कार्यकारिणी सभा सम्पन्न

भरतपुर, (कौशलेंडरा दत्तात्रेय) राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड मण्डल मुख्यालय भरतपुर पर जिला कार्यकारिणी सभा का आयोजन जिला मुख्य आयुक्त एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भरतपुर अनित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्काउट-गाइड परंपरा अनुसार प्रार्थना के साथ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अनित कुमार शर्मा ने कहा कि भरतपुर जिले में भारत स्काउट व गाइड गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक जनचेतना रैलियों का आयोजन किया जाए तथा सभी गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया के माध्यम से किया जाए। उन्होंने वार्षिक कार्यक्रमों के अंतर्गत जंगल जंबूरी की तर्ज पर स्थानीय संघ रैलियों में अधिकाधिक स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
जिला सचिव राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने पिछली कार्यकारिणी बैठक के कार्यवृत्त पर चर्चा प्रस्तुत की। सी.ओ. (स्काउट) देवेन्द्र कुमार मीना ने सत्र 2025-26 में जिले में संचालित विभिन्न स्काउट-गाइड गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी, जबकि सी.ओ. (गाइड) कल्पना शर्मा ने सत्र 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया।

सहायक राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) गिरिराज प्रसाद गर्ग ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि पचमढ़ी, दार्जिलिंग, गोवा, मनाली, जैसलमेर, फ्लावर ऑफ वैली तथा आबू पर्वत जैसे विभिन्न स्थानों पर वर्षभर एडवेंचर कोर्स एवं साहसिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, जिनमें भरतपुर संभाग की सहभागिता उल्लेखनीय रही है। सभा में सर्वसम्मति से जुलाई माह में जिला स्काउट-गाइड वार्षिक अधिवेशन नदबई में आयोजित करने के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया गया।
इस अवसर पर सहायक राज्य आयुक्त आलोक शर्मा, प्रदीप शर्मा, जिला कमिश्नर एवं प्राचार्य आर.डी. गर्ल्स कॉलेज भरतपुर डॉ. मधु शर्मा, सहायक कमिश्नर एवं प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरोली चौथ रणधीर सिंह, स्थानीय संघ सचिव शिव सिंह नदबई, भानु प्रताप सिंह भरतपुर, सत्य प्रकाश शर्मा वैर, सहायक लीडर ट्रेनर स्काउट यादराम, प्रकाश चन्द्र सुमन, जगदीश उपमन, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) सुनिता सैन, ट्रेनिंग काउंसलर एवं कोषाध्यक्ष पूरण चन्द, स्काउटर गोविन्द धाकड़, पूरण सिंह डांगुर, गाइडर पदमा मिनोचा, रेखा शर्मा, हेमलता माथुर, सत्यलेखा, सरला कुमारी एवं रोवर धर्मवीर सैनी सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्थानीय संघ एवं ग्रुप गतिविधियों की जानकारी साझा की।
सभा के दौरान पर्यावरण मित्र पुरस्कार प्राप्त करने पर बरोली चौथ विद्यालय को सम्मानित किया गया। साथ ही नदबई के शिव सिंह एवं आजीवन सदस्य डॉ. मधु शर्मा तथा पदमा मिनोचा को आजीवन सदस्यता सम्मान प्रदान किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................