खेरली में नवकार रथ का भव्य स्वागत, जैन समाज ने दिया अहिंसा व शांति का संदेश
खेरली (दिनेश लेखी) खेरली में सकल जैन समाज द्वारा विश्व नवकार दिवस 9 अप्रैल के उपलक्ष्य में अहिंसा, शांति, सद्भाव एवं मैत्री का संदेश लेकर निकले नवकार कलश रथ का भव्य अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर का वातावरण पूरी तरह धार्मिक एवं भक्तिमय बना रहा।
जीतो टाउन प्रतिनिधि डॉ. मनीष जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि नवकार रथ की यात्रा श्री जैन स्थानक भवन से प्रारंभ हुई। इसके पश्चात रथ श्री पल्लीवाल जैन धर्मशाला पहुंचा, जहां श्वेताम्बर जैन समाज के अध्यक्ष गंगालहरी जैन एवं मंत्री निर्मल जैन द्वारा आरती एवं पुष्पांजलि अर्पित कर स्वागत किया गया।
रथ यात्रा कजोड़ी मोहल्ला से होते हुए श्वेताम्बर जैन मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इसके बाद जीतो युवा प्रमुख रजत जैन के अनुसार रथ खेरली के मुख्य बाजार मार्ग से होते हुए दिगम्बर जैन मंदिर पहुंचा, जहां जीतो महिला विंग प्रमुख पारुल जैन एवं दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन द्वारा पूजा-अर्चना कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का समापन श्री दिगम्बर जैन धर्मशाला में जलपान के साथ हुआ। इस अवसर पर भारतीय जैन संघटना खेरली के अध्यक्ष नरेन्द्र जैन ने बताया कि 9 अप्रैल को विश्वभर में विश्व नवकार दिवस मनाया जाएगा।
इसी क्रम में खेरली में भी जीतो के आह्वान पर श्री पल्लीवाल जैन धर्मशाला में प्रातः 8:30 से 9:30 बजे तक सकल जैन समाज के तत्वावधान में नवकार महामंत्र जाप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम में भारतीय जैन संघटना खेरली की टीम अपने विशेष परिधान के कारण आकर्षण का केंद्र रही।
इस अवसर पर धर्मचंद जैन, सुरेश जैन, मुकेश जैन, राजेश जैन, अजीत जैन, रिक्खब जैन, प्रेमचंद जैन, रमेशचंद जैन, दिलीप जैन, सुनील जैन, विकास जैन, शीतल जैन, मुन्ना जैन, ललित जैन, दीपक जैन, लोकेश जैन, विजय जैन, विनोद जैन, महावीर जैन, संजय जैन, निक्की जैन, सचिन जैन, मोंटू जैन, पवन जैन, महेश जैन, खेमचंद जैन, हुकमचंद जैन, टीना जैन, कीर्ति जैन, माला जैन, ममता जैन, वंदना जैन, रितु जैन, अलका जैन, मुस्कान जैन, श्वेता जैन, मंजू जैन, निर्मला जैन सहित समस्त जैन समाज उपस्थित रहा।