गोविन्दगढ़ कस्बे में बीजेपी कार्यालय में मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती
गोविन्दगढ़, (अलवर) गोविन्दगढ़ कस्बे में बीजेपी कार्यालय में रविवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में विधायक सुखवंत सिंह ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 'अखंड भारत' के स्वप्नदृष्टा, भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता हेतु उनका सर्वोच्च बलिदान हम सभी को सदैव राष्ट्रसेवा के कर्तव्यपथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता रहेगा। कश्मीर में एक देश में दो विधान दो संविधान नहीं चलेगा का नारा दिया । उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनहित योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे इन योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं।
कार्यक्रम में रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष हरिसिंह सौलंकी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा, उपप्रधान कृष्णकांत जैन, दामोदर गर्ग, पूरन चन्द वर्मा, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष हेमन्त सैनी, महामंत्री लखविंदर सिंह, कालू पेंटर, सुभाष यादव, गुरनाम सिंह, गुरसेवक सिंह,अर्जुन सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।