Ep ने नेशनल क्रिकेट व्हीलचेयर खिलाड़ियों का किया भव्य सम्मान
खैरथल (हीरालाल भूरानी) बंगलुरु मे आयोजित "परिश्रम दिव्यांग खेल प्रशिक्षण के द्वारा नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट 14 मार्च से 18 मार्च 2026 तक खेला गया। ई.पी. निदेशक आजाद चौधरी ने बताया की इस टूर्नामेंट में राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड सहित इस टूर्नामेंट में 10 राज्यों ने भाग लिया।जिसमें राजस्थान के कप्तान नरेंद्र बारोलिया, उप कप्तान सही राम बामणिया की कप्तानी में राजस्थान के सभी मुकाबले जीत कर फाइनल खेला।
इस टूर्नामेंट में राजस्थान की टीम उप विजेता रही। इसमें सही राम बामणिया, जुबेर खान, विश्वेंद्र सिंह जाट का काफी योगदान रहा और मुकेश बंजारा ने सर्वश्रेष्ठ फील्डर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब हासिल किया। इंजीनियर्स पॉइंट स्कूल खैरथल ने राजस्थान टीम को स्पॉन्सर किया। यह हमारे खैरथल के लिए बड़े ही गौरव की बात है।
आजाद चौधरी ने बताया की यह हमारे लिए गर्व का पल है। इन खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और जज्बे से न केवल राजस्थान का नाम रोशन किया है, बल्कि हमें भी प्रेरित किया है। इनके इस अटूट जज्बे को देखकर हमें भी अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणा मिलती है।"
आजाद चौधरी ने आगे कहा, "हम इन खिलाड़ियों के साथ खड़े हैं और आगे भी इनकी हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं। इनका यह सम्मान हमारे स्कूल के लिए भी एक गर्व की बात है। ये खिलाड़ी हमें सिखाते हैं कि हार नहीं मानना चाहिए, बल्कि अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहना चाहिए।"
इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक, छात्र और अभिभावक मौजूद थे, जिन्होंने खिलाड़ियों का जोश और खुशी देखकर अपने आँसू नहीं रोक पाए। खिलाड़ियों के चेहरे पर खुशी और गर्व साफ दिख रहा था और सभी ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाइयाँ दीं और भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनायें दी।
आजाद चौधरी सामाजिक सरोकार के कार्यक्रमों में हमेशा आगे रहते हैं, चाहे वह हेलमेट बांटना हो, परिंडे लगाना हो, पानी बचाने की मुहीम चलाना हो या फिर वृक्षारोपण करना हो। उनका कहना है, "सामाजिक जिम्मेदारी निभाना हम सभी का कर्तव्य है और हमें एक साथ मिलकर समाज को आगे बढ़ाना होगा।"