चौरी चौरा में अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी नगदी और सामान पार

Mar 28, 2026 - 19:34
 0
चौरी चौरा में अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी नगदी और सामान पार

गोरखपुर (शशि जायसवाल) गोरखपुर जिले के चौरीचौरा फुटहवा इनार स्थित एक कंपोजिट अंग्रेजी शराब और बियर  की दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया है।  शनिवार की सुबह चोर दुकान का शटर तोड़कर 1,55000 एक लाख पचपन हजार रुपये नगद सहित लाखों का माल समेट ले गए। पीड़ित दुकानदार ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। 

क्या है पूरा मामला?
सहारा स्टेट, गोरखपुर के निवासी अखिलेश कुमार (पुत्र श्री विक्रमा) की चौरीचौरा के फुटहवा इनार में स्थित अग्रेजी शराब और बियर की दुकान है। 28 मार्च 2026 की सुबह उन्हें फोन के जरिए सूचना मिली कि उनकी दुकान का ताला टूटा हुआ है। जब अखिलेश मौके पर पहुँचे, तो उन्होंने देखा कि दुकान का शटर खुला था और अंदर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। 

चोरी हुए सामान का विवरण -पीड़ित के अनुसार,  चोरों ने बड़ी सफाई से वारदात को अंजाम दिया और निम्नलिखित सामान लेकर फरार हो गए:

  • नगदी: रु 1, 55000 (एक लाख पचपन हजार रुपये) 
  • स्टाक: 09 पेटी शराब और बीयर
  • इलेक्ट्रॉनिक्स: 2 CCTV  कैमरे, DVR और 1 टीवी
  • अन्य: दुकान में रखा अन्य कीमती सामान

पुलिस कार्रवाई
पीड़ित अखिलेश कुमार ने थाना चौरी चौरा में लिखित तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी और डीवीआर चोरी हो जाने के कारण चोरों की पहचान करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................