गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक का टायर फटने से भीषण हादसा; कार सवार एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर घायल

May 2, 2026 - 12:16
 0
गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक का टायर फटने से भीषण हादसा; कार सवार एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर घायल

रायबरेली (शशि जयसवाल) रायबरेली के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। कटघर गांव के समीप टायर फटने से अनियंत्रित हुए एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में कार सवार एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ट्रक तेज रफ्तार में इलाहाबाद (प्रयागराज) की ओर जा रहा था। कटघर गांव के पास अचानक ट्रक का टायर फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक आगे जा रही कार से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

दुर्घटना में घायल हुए लोग जौनपुर जिले के निवासी हैं। घायलों की पहचान रविंद्र यादव, श्वेता (रविंद्र यादव की पत्नी) और सहर्ष (पुत्र) रूप में हुई है। ये सभी किसी निजी कार्य से प्रयागराज जा रहे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और राहगीरों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। तीनों घायलों को तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुँचाया गया। चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार, तीनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गहन निगरानी में रखा गया है।

 दुर्घटना के बाद गंगा एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए वाहनों की कतार लग गई और यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटवाकर आवागमन को पुनः सुचारू करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................