गिरिराज धरण में रामायण पाठ का शुभारम्भ 29 मार्च को, पूंछरी का लोठा पर एक अप्रेल को हवन एवं भण्डारा

Mar 28, 2026 - 19:36
 0
गिरिराज धरण में रामायण पाठ का शुभारम्भ 29 मार्च को,  पूंछरी का लोठा पर एक अप्रेल को हवन एवं भण्डारा

हलैना (विष्णु मित्तल) श्री गुरूमाया भगत भक्त मण्डल एवं सिद्व पुरूष स्वर्गीय रगंली भगत जी महाराज के शिष्यों के द्वारा श्री गिरिराज धरण धाम में राजस्थान-उत्तरप्रदेश सीमा स्थित पूंछरी का लोठा निकटवर्ती श्री गुरूमाया भगत जी आश्रम पर सन्त बालकदास महाराज एवं साधू बाबा के सानिध्यं में 29 मार्च से एक अप्रेल तक रामायण पाठ,श्री राम यज्ञ,सन्त सेवा आदि कार्यक्रम होंगे,जिसका 29 मार्च को सुबह 9ः15 बजे रामायण पाठ का शुभारम्भ एवं सन्त,मानव व मूकबधिर प्राणियों की सेवा आदि की शुरूआत होगी। कार्यक्रम की सफलता के लिए व्यवस्था कमेटी का गठन किया गया है,जिस कमेटी में राजेश भगत को संयोजक,काडू मीणा समलेटी को उप संयोजक,रन्धीर मीणा समलेटी,रामअवतार गगवाना,शिवराम सान्ता,गपली सान्ता को सदस्य,जबकि साधू बाबा,हरसाय मीणा,परसराम भगत को संरक्षक नियुक्त किया गया है। । आश्रम के सेवक भगवानसहाय मीणा एवं परसराम भगत ने बताया कि सिद्व पुरूष स्वर्गीय रंगली भगत जी महाराज की श्री गिरिराज धरण धाम के पूंछरी का लोठा स्थित तपोभूमि श्री गुरूमाया भगत आश्रम पर 29 मार्च से एक अप्रेल तक सन्त बालकदास महाराज के सानिध्यं में धार्मिक कार्यक्रम होंगे। एक अप्रेल को सन्त सेवा,गौवंश सेवा,मूक बधिर प्राण्यिों की सेवा और यज्ञ की पूर्णाहुति तथा भण्डारा होगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................