किसान महेश का मृदा जांच से बढेगा उत्पादन, घटेगा उर्वरकों का खर्च

May 3, 2026 - 19:37
 0
किसान महेश का मृदा जांच से बढेगा उत्पादन, घटेगा उर्वरकों का खर्च
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान सरकार की कृषक, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु एलईडी मोबाइल वैन ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत सेवर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत फुलवारा में विशेष जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम रथ के माध्यम से ग्रामीणों को राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं, विकास कार्यों तथा जनहितकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
ग्राम रथ अभियान के तहत आयोजित शिविर में कृषक महेश पुत्र शिव गणेश निवासी फुलवारा ने कृषि विभाग के कृषि पर्यवेक्षक के मार्गदर्शन में अपने खेत की मृदा जांच करवाई। मृदा परीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर सही मात्रा में उर्वरकों के उपयोग की सलाह दी गई। वैज्ञानिक पद्धति को अपनाते हुए महेश अपनी खेती में संतुलित उर्वरकों का उपयोग कर खेतों की उत्पादन क्षमता में वृद्धि कर सकेगा। उर्वरकों की अनावश्यक खपत कम होने से लागत में भी कमी आयेगी। इसके लिए लाभार्थी महेश ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं कृषि विभाग का हृदय से धन्यवाद ज्ञपित किया। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................