मिलकपुर RBS सीनियर सेकेंडरी स्कूल वार्षिक उत्सव मनाया गया; बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

Mar 29, 2026 - 13:03
 0
मिलकपुर RBS सीनियर सेकेंडरी स्कूल वार्षिक उत्सव मनाया गया; बच्चों ने दी  सांस्कृतिक प्रस्तुति

रामगढ़ (अलवर) रामगढ़ कस्बे के मिलकपुर RBS स्कूल में वार्षिकउत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य नाटक गायन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया विद्यालय के साक्षी पटेल, मिहिका मीणा, चेष्टा गुप्ता, संस्कार मीणा, अभय प्रताप सिंह, इन बच्चों ने स्टेट रैंक हासिल हासिल कर RBS स्कूल का नाम रोशन किया।

यह आयोजन शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक को बढ़ावा देने वाला रहा जिसमें मुख्य अतिथियों द्वारा मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। स्कूल के डायरेक्टर राम सिंह यादव सभी अतिथियों का मान सम्मान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह व विशिष्ट अतिथि कैलाश चंद सैनी अलवर रहे। इस अवसर पर विधायक ने कहा शिक्षा ही वह प्रकाश है जो आने वाली पीढियां को नई दिशा देता है ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में आत्मविश्वास और प्रेरणा बढती है छात्रों की प्रतिभा मेहनत और पूरे साल की उपलब्धियां का जश्न मनाने का एक विशेष दिन है  जो आत्मविश्वास और टीमवर्क को बढ़ावा देता है।

विद्यालय परिवार को शानदार आयोजन के लिए धन्यवाद दिया व बड़ी संख्या में अभिभावक बच्चों का उत्सव बढ़ाने पहुंचे, इस अवसर पर स्कूल के वरिष्ठ अध्यापक गुरदयाल पहाड़िया, भाजपा महामंत्री दिनेश यादव, मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी, भाजपा नेता लाखन शर्मा, SHO मोहन सिंह गुर्जर, राजकुमार कश्यप, गुलाबचंद सरपंच, धीरज राणावत समस्त  विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................