सकट टीम ने जीता बनी प्रीमीयर सीजन -2 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच
सकट कस्बे की आसान की डूंगरी ख़ाक नाथ बाबा मंदिर के पास स्थित पीएम श्री राउमावि के खेल मैदान में शुक्रवार को बनी प्रीमीयर सीजन -2 किक्रेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। आयोजक सुखराम मीना व शेर सिंह मीना ने बताया कि किक्रेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच नाथलवाड़ा व सकट टीम के बीच खेला गया जिसके नाथलवाड़ा टीम ने टॉस जीत कर पहले बोलिंग करने का फैसला लिया । सकट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 6 विकेट गवाकर 123 रन का लक्ष्य दिया । उसके बाद नाथलवाड़ा टीम 8 ओवर में महज 92 रन ही बना पाई और इस उद्घाटन मैच को सकट टीम ने 31 रन से जीत लिया। क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित सरपंच राजकुमार मीणा के द्वारा फीता काटकर व एक गेंद खेलकर किया गया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि गांव के युवाओं की खेलो के प्रति जागरूकता की एक अच्छी पहल है। जिससे कि ग्रामीण प्रतिभाओं को भी खेलों में आगे पहुंचने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में 32 टीमें भाग ले रही है । क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में विजेता टीम को 51 हजार रुपए एवं ट्रॉफी वह उप विजेता टीम को 21 हजार रुपए व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता उद्घाटन मौके पर गिर्राज ठेकेदार, प्रवीण गुर्जर, कमलेश मीणा, मलखान गुर्जर, लोकेश गुर्जर, धारासिंह गुर्जर, भानु गुर्जर, राकेश मीणा, कांति सैनी, अंकित मीणा, सुमित मीणा, राजेश मीणा, सचिन मीणा, झालू मीणा, रामकेश मीणा, गोकी राहुल मीणा, विक्का, ललतेश सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

