लापता पत्नी का गम या घरेलू विवाद? ससुराल पहुंचकर युवक ने खुद को लगाई आग; हालत नाजुक

Jan 14, 2026 - 11:04
 0
लापता पत्नी का गम या घरेलू विवाद? ससुराल पहुंचकर युवक ने खुद को लगाई आग; हालत नाजुक

अलवर (अनिल गुप्ता) शहर के अखैपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली दरवाजा स्थित गंगा मंदिर के समीप बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने सरेराह खुद पर तेल छिड़ककर आग लगा ली। युवक की पहचान रवि जाटव के रूप में हुई है, जो गंभीर रूप से झुलस गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने उसे तुरंत जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया।

डेढ़ महीने से लापता है पत्नी: परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, रवि की पत्नी करीब डेढ़ महीने पहले संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। इस संबंध में उद्योग नगर थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। पत्नी का सुराग नहीं लगने से रवि गहरे मानसिक तनाव में था। वह इसी तलाश में दिल्ली दरवाजा स्थित अपने ससुराल पहुंचा था, जहाँ विवाद और हताशा के बीच उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

ससुराल पक्ष के गंभीर आरोप: वहीं, इस मामले में नया मोड़ तब आया जब घायल युवक के साले ने उस पर गंभीर आरोप लगाए। ससुराल पक्ष का कहना है कि रवि आए दिन अपनी पत्नी के साथ मारपीट और क्रूरता करता था। घरेलू हिंसा से तंग आकर ही उसकी बहन घर छोड़कर चली गई। मायके पक्ष के अनुसार, रवि की प्रताड़ना ही इस पूरे विवाद की मुख्य जड़ है।

पुलिस जांच में जुटी: अखैपुरा थाना पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग की लपटें देख उन्होंने तुरंत बुझाने की कोशिश की और पुलिस को सूचित किया। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आत्मदाह के पीछे केवल मानसिक अवसाद था या ससुराल में कोई तात्कालिक विवाद हुआ था। फिलहाल, युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................